इकौना: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के इकौना आवास के सामने भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' के नारे
भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीते बृहस्पतिवार शाम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी के इकौना आवास के सामने राहुल गाँधी का पुतला जलाया।जबकि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।