हरिद्वार: दीक्षा लेने दक्षिण काली मंदिर पहुंचे 90 विदेशी नागरिकों ने यज्ञ अनुष्ठान में लिया भाग, स्वामी कैलाशानंद दिलाएंगे दीक्षा
जिले के दक्षिण कली मंदिर में इन दिनों विदेशी नागरिकों का जमावड़ा लगा हुआ है। सभी विदेशी नागरिक निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा लेने हरिद्वार पहुंचे हैं। अमेरिका, रूस, जर्मनी, कनाडा जैसे देशों से आए सभी नागरिकों ने आज यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। मकर संक्रांति के दिन ये सभी विदेशी स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा लेंगे।