करनाल: सेक्टर 12 में जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया, मतदान तक शराब के ठेके बंद रहेंगे, 8 को भी नहीं खुलेंगे
Karnal, Karnal | Oct 3, 2024 जिलाधीश उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के तहत जिला में आज शाम 6 बजे से 5 अक्तूबर को मतदान के दिन शाम 6 बजे तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी। मतगणना के दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सार्वजनिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इसे अनिवार्य किया है।