करनाल: सौ मीटर की परिधि में सेलुलर, कॉर्डलेस के प्रयोग पर पाबंदी : निर्वाचन अधिकारी #haryanaelections
Karnal, Karnal | Oct 3, 2024 जिलाधीश उत्तम सिंह ने शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव और 8 अक्तूबर को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में सभी मतदान और मतगणना केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में किसी भी सेलुलर फोन, कॉर्डलेस फोन, वायरलेस फोन आदि को ले जाने और उपयोग करने पर पाबंदी लगाई है।