करनाल: सेक्टर 12 में जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा- प्रचार बंद, घर-घर जाकर कर सकते हैं मतदाताओं से संपर्क
Karnal, Karnal | Oct 3, 2024 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों का प्रचार 3 अक्तूबर यानी आज सायं 6 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक या जनसभाएं आयोजित नहीं कर सकेंगे। इस दौरान चुनाव प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं।।