करनाल: बाल भवन में 16 श्रेष्ठ नगर निगम सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
Karnal, Karnal | Oct 2, 2024 बाल भवन के सभागार हाल में नगर निगम के श्रेष्ठ 16 सफाई कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । मौके पर नगर निगम आयुक्त नीरज के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 16 श्रेष्ठ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। खास बात यह रही की सफाई कर्मचारियों को निगम की गाड़ियों में कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।