राजधानी जयपुर में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। 🌦️
बारिश के साथ ही सड़कों पर पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। #sanchalnewslive #sanchalnews #Jaipur #JaipurCity