कुचायकोट: कूर्म टोला गांव के समीप उत्पाद विभाग ने दो मोटरसाइकिल सवारों को 14 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के कूर्म टोला गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को 14 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक का नितेश कुमार ने आज रविवार को सुबह 10 बजे दी उन्होंने बताया गिरफ्तार शराब के साथ पकड़े गए लोगों में रवि कुमार सिंह और प्रियांशु कुमार शामिल है।