समस्तीपुर: भारतीय स्टेट बैंक बाजार शाखा में रुपया जमा करने पहुंचे एक बुजुर्ग का बदमाशों ने झोला काटकर 2.70 लाख रुपए उड़ाया
भारतीय स्टेट बैंक बाजार शाखा में मंगलवार को रुपया जमा करने पहुंचे एक बुजुर्ग का बदमाशों ने झोला काटकर 2.70 लाख रुपए उड़ा लिया। शहर के मगर दही बनारस स्टेट मोहल्ला के रहने वाले अरुण कुमार झा अपने दिल्ली अकाउंट में डीडी बनाने के लिए राशि जमा करने के लिए आए थे। इसी दौरान उनके साथ यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।