समस्तीपुर: समाहरणालय के सभागार में जिला परिषद उपाध्यक्ष पर अविश्वास लगने के बाद हो रहे मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर गेट हुआ बंद
जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर सुरक्षा को लेकर समाहरणालय के गेट को बंद कर दिया गया है। वहीं लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। गेट पर तैनात मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिला परिषद उपाध्यक्ष पर अविश्वास लगने के बाद हो रहे मतदान को लेकर समाहरणालय गेट को बंद किया गया है।