Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
No video available

Facebook पे गलत comment करने के कारण लोगों ने पकड़ा comment करने वालो को

2.1k views | Kahara, Saharsa | Mar 31, 2021

MORE NEWS

भागलपुर में ‘मिर्ची मटन हाउस’ का शुभारंभ, नॉन-वेज प्रेमियों को मिलेगा लजीज स्वाद का नया ठिकाना #ABJ #bhagalpur

भागलपुर में ‘मिर्ची मटन हाउस’ का शुभारंभ, नॉन-वेज प्रेमियों को मिलेगा लजीज स्वाद का नया ठिकाना #ABJ #bhagalpur

Kahara, Saharsa | Jun 3, 2026

◆◆ *सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाएं सतत अभियान : जिलाधिकारी*
   
◆◆  *जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  बैठक*

छपरा, 03 जून 2026
◆ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सुगम यातायात एवं अतिक्रमण हटाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
◆ बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 
◆  जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय उच्च पथ , पथ निर्माण विभाग  एवं ग्रामीण कार्य विभाग  के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों पर यातायात सुरक्षा के लिए बाधक सभी अवरोधों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवरोध दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, इसलिए इस दिशा में नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
◆ जिलाधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को स्वयं प्रत्येक माह सड़कों का अनिवार्य निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही NHAI, NH, RCD एवं RWD को अपने-अपने क्षेत्राधिकार की सड़कों पर अवैध पार्किंग की पहचान कर नियमानुसार जुर्माना लगाने तथा सड़क के राइट ऑफ वे (ROW) क्षेत्र में किसी भी प्रकार की पार्किंग नहीं होने देने का निर्देश दिया।
◆ बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे के अंतर्गत निर्धारित दूरी के भीतर किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि अनुमान्य नहीं है। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों की पहचान कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सूची संबंधित थाना को उपलब्ध कराई जाए तथा पुनः अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
◆ जिलाधिकारी ने एनएचएआई को अतिक्रमण की सतत निगरानी के लिए समर्पित पेट्रोलिंग टीम तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी आवश्यक है।
◆ सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों से संबंधित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अपने नियमित अतिक्रमण उन्मूलन कैलेंडर एवं रोस्टर में शामिल करें तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
◆ बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे भूमि उपयोग परिवर्तन (Land Use Violation) के मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि उपयोग नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करें तथा भूमि रूपांतरण संबंधी प्रावधानों के तहत जुर्माना अधिरोपित करें।
◆ यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से ही सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का निर्देश दिया।
◆ बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात उपाधीक्षक,  जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।
#EncroachmentRemoval 
#TrafficSafety 
#ReviewMeeting 
#DM
#SSP
#saran 
#chapra 
Transport Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाएं सतत अभियान : जिलाधिकारी* ◆◆ *जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक* छपरा, 03 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सुगम यातायात एवं अतिक्रमण हटाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ◆ बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ◆ जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय उच्च पथ , पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों पर यातायात सुरक्षा के लिए बाधक सभी अवरोधों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवरोध दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, इसलिए इस दिशा में नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ◆ जिलाधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को स्वयं प्रत्येक माह सड़कों का अनिवार्य निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही NHAI, NH, RCD एवं RWD को अपने-अपने क्षेत्राधिकार की सड़कों पर अवैध पार्किंग की पहचान कर नियमानुसार जुर्माना लगाने तथा सड़क के राइट ऑफ वे (ROW) क्षेत्र में किसी भी प्रकार की पार्किंग नहीं होने देने का निर्देश दिया। ◆ बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे के अंतर्गत निर्धारित दूरी के भीतर किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि अनुमान्य नहीं है। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों की पहचान कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सूची संबंधित थाना को उपलब्ध कराई जाए तथा पुनः अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ◆ जिलाधिकारी ने एनएचएआई को अतिक्रमण की सतत निगरानी के लिए समर्पित पेट्रोलिंग टीम तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी आवश्यक है। ◆ सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों से संबंधित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अपने नियमित अतिक्रमण उन्मूलन कैलेंडर एवं रोस्टर में शामिल करें तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। ◆ बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे भूमि उपयोग परिवर्तन (Land Use Violation) के मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि उपयोग नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करें तथा भूमि रूपांतरण संबंधी प्रावधानों के तहत जुर्माना अधिरोपित करें। ◆ यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से ही सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का निर्देश दिया। ◆ बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात उपाधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे। #EncroachmentRemoval #TrafficSafety #ReviewMeeting #DM #SSP #saran #chapra Transport Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 3, 2026

◆◆ *राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने की सारण जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश*
सारण, 03 जून 2026

◆ माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सारण जिले में संचालित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
◆  बैठक में विभाग के सचिव श्री जय सिंह एवं अन्य वरीय विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी ऑनलाइन जुड़कर महत्वपूर्ण सुझाव एवं फीडबैक साझा किया।
◆ बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” के तहत प्राप्त राजस्व संबंधी आवेदनों की समीक्षा की। बताया गया कि सारण जिले में प्राप्त कुल 1767 आवेदनों में से 1418 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। मंत्री ने शेष लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
◆ समीक्षा के दौरान ऑनलाइन म्यूटेशन मामलों के निष्पादन में गरखा एवं सोनपुर अंचल की उपलब्धि असंतोषजनक पाई गई। इस पर माननीय मंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
◆ राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा का निर्देश : माननीय मंत्री ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की नियमित एवं गहन समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल कार्यालयों में राजस्व मामलों के निष्पादन की समग्र जिम्मेदारी संबंधित अंचलाधिकारी की होगी तथा कार्यों में सुधार हेतु प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
◆ बैठक में परिमार्जन प्लस के अंतर्गत लंबित एवं निष्पादित मामलों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने वर्तमान प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी अंचलों को इस कार्य में विशेष अभियान चलाकर अपेक्षित सुधार लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
◆ ई-मापी पोर्टल के माध्यम से भूमि मापी कार्यों की समीक्षा के दौरान जलालपुर, मशरक, बनियापुर एवं एकमा अंचलों में अपेक्षाकृत अधिक लंबित मामले पाए गए। इस पर मंत्री ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि मापी का कार्य शत-प्रतिशत ऑनलाइन माध्यम से ही कराया जाए तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि उपलब्ध प्रत्येक अमीन की अधिकतम कार्यक्षमता का उपयोग करते हुए मापी कार्यों में तेजी लाई जाए।
◆ अभियान बसेरा-2 के तहत अस्वीकृत किए गए आवेदनों की भी समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने कहा कि अस्वीकृत मामलों की पुनः समीक्षा आवश्यक है ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मांझी एवं सोनपुर अंचल में अस्वीकृत किए गए 10-10 आवेदनों की रैंडम जांच अपर समाहर्ता स्वयं करेंगे तथा  जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करायें।
◆ राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त शत प्रतिशत आवेदनों की स्कैनिंग कर ऑनलाइन आवेदन सृजित कराने का निदेश दिया।
◆ फार्मर रजिस्ट्री कार्य में निरंतर सुधार लाने का निदेश दिया गया।
◆ अपर समाहर्त्ता एवं भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता के राजस्व न्यायालय में संचालित वादों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया। प्रतिमाह नए दर्ज मामलों से अधिक मामलों का निष्पादन कर  लंबित मामलों में कमी लाने को कहा गया।
◆ जनप्रतिनिधियों ने साझा किए सुझाव एवं फीडबैक: 
बैठक में माननीय विधायक तरैया श्री जनक सिंह, माननीय विधायक बनियापुर श्री केदार सिंह तथा माननीय विधान पार्षद श्री सच्चिदानंद राय ने भी राजस्व सेवाओं के निष्पादन, आम नागरिकों की समस्याओं एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव, फीडबैक एवं अपने विचार साझा किए। माननीय मंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
◆ बैठक में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी सारण, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सभी अंचलाधिकारी  उपस्थित थे।
#revenuereviewmeeting 
#minister
#saran 
#chapra 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने की सारण जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश* सारण, 03 जून 2026 ◆ माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सारण जिले में संचालित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। ◆ बैठक में विभाग के सचिव श्री जय सिंह एवं अन्य वरीय विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी ऑनलाइन जुड़कर महत्वपूर्ण सुझाव एवं फीडबैक साझा किया। ◆ बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” के तहत प्राप्त राजस्व संबंधी आवेदनों की समीक्षा की। बताया गया कि सारण जिले में प्राप्त कुल 1767 आवेदनों में से 1418 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। मंत्री ने शेष लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया। ◆ समीक्षा के दौरान ऑनलाइन म्यूटेशन मामलों के निष्पादन में गरखा एवं सोनपुर अंचल की उपलब्धि असंतोषजनक पाई गई। इस पर माननीय मंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। ◆ राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा का निर्देश : माननीय मंत्री ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की नियमित एवं गहन समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल कार्यालयों में राजस्व मामलों के निष्पादन की समग्र जिम्मेदारी संबंधित अंचलाधिकारी की होगी तथा कार्यों में सुधार हेतु प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ◆ बैठक में परिमार्जन प्लस के अंतर्गत लंबित एवं निष्पादित मामलों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने वर्तमान प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी अंचलों को इस कार्य में विशेष अभियान चलाकर अपेक्षित सुधार लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ◆ ई-मापी पोर्टल के माध्यम से भूमि मापी कार्यों की समीक्षा के दौरान जलालपुर, मशरक, बनियापुर एवं एकमा अंचलों में अपेक्षाकृत अधिक लंबित मामले पाए गए। इस पर मंत्री ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि मापी का कार्य शत-प्रतिशत ऑनलाइन माध्यम से ही कराया जाए तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि उपलब्ध प्रत्येक अमीन की अधिकतम कार्यक्षमता का उपयोग करते हुए मापी कार्यों में तेजी लाई जाए। ◆ अभियान बसेरा-2 के तहत अस्वीकृत किए गए आवेदनों की भी समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने कहा कि अस्वीकृत मामलों की पुनः समीक्षा आवश्यक है ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मांझी एवं सोनपुर अंचल में अस्वीकृत किए गए 10-10 आवेदनों की रैंडम जांच अपर समाहर्ता स्वयं करेंगे तथा जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। ◆ राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त शत प्रतिशत आवेदनों की स्कैनिंग कर ऑनलाइन आवेदन सृजित कराने का निदेश दिया। ◆ फार्मर रजिस्ट्री कार्य में निरंतर सुधार लाने का निदेश दिया गया। ◆ अपर समाहर्त्ता एवं भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता के राजस्व न्यायालय में संचालित वादों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया। प्रतिमाह नए दर्ज मामलों से अधिक मामलों का निष्पादन कर लंबित मामलों में कमी लाने को कहा गया। ◆ जनप्रतिनिधियों ने साझा किए सुझाव एवं फीडबैक: बैठक में माननीय विधायक तरैया श्री जनक सिंह, माननीय विधायक बनियापुर श्री केदार सिंह तथा माननीय विधान पार्षद श्री सच्चिदानंद राय ने भी राजस्व सेवाओं के निष्पादन, आम नागरिकों की समस्याओं एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव, फीडबैक एवं अपने विचार साझा किए। माननीय मंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ◆ बैठक में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी सारण, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे। #revenuereviewmeeting #minister #saran #chapra Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 3, 2026

छात्रों से लेकर मुखिया तक ने उठाई आवाज, तंबाकू मुक्त समाज बनाने की मुहिम शुरू
• विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चला जागरूकता अभियान
• पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प
• पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म के सदस्यों ने चलाया अभियान
छपरा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत गठित पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म (PSP) के सदस्यों द्वारा पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
अभियान के तहत मुकरेड़ा पंचायत भवन, देवरिया हाईस्कूल, खैरवार हाईस्कूल तथा इनई पंचायत क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छपरा सदर अस्पताल के एनसीडी विभाग की मनोचिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने मुख्य रूप से भाग लिया और लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों एवं मानसिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. निधि कुमारी ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी और मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं और किशोरों में तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को मिलकर इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प
इस अभियान में कुल 352 लोगों ने भाग लिया, जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकरेड़ा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार महतो, इनई पंचायत की मुखिया रीना देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम तथा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया और इसके दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया। वहीं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने तंबाकू मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने-अपने घरों और आसपास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। छात्रों ने कहा कि समाज में बदलाव की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए और यदि परिवार तंबाकू मुक्त होगा तो समाज भी स्वस्थ बनेगा।
कार्यक्रम में मुकरेड़ा एवं इनई पंचायत के मुखियाओं द्वारा शपथ ली गई कि अगले वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस तक अपने पंचायत क्षेत्र को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पंचायत स्तर पर नियमित जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक पहल करने की बात कही।
डॉ. निधि कुमारी ने कहा कि तंबाकू निषेध को लेकर सरकार लगातार अभियान चला रही है, लेकिन समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना इस लड़ाई को पूरी तरह सफल नहीं बनाया जा सकता। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#tobaccofree 
#antitobacco 
#HealthyLifestyle 
#awareness 
#saran 
Bihar Health Department 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

छात्रों से लेकर मुखिया तक ने उठाई आवाज, तंबाकू मुक्त समाज बनाने की मुहिम शुरू • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चला जागरूकता अभियान • पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प • पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म के सदस्यों ने चलाया अभियान छपरा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत गठित पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म (PSP) के सदस्यों द्वारा पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अभियान के तहत मुकरेड़ा पंचायत भवन, देवरिया हाईस्कूल, खैरवार हाईस्कूल तथा इनई पंचायत क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छपरा सदर अस्पताल के एनसीडी विभाग की मनोचिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने मुख्य रूप से भाग लिया और लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों एवं मानसिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. निधि कुमारी ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी और मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं और किशोरों में तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को मिलकर इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की जरूरत है। पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प इस अभियान में कुल 352 लोगों ने भाग लिया, जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकरेड़ा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार महतो, इनई पंचायत की मुखिया रीना देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम तथा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया और इसके दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया। वहीं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने तंबाकू मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने-अपने घरों और आसपास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। छात्रों ने कहा कि समाज में बदलाव की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए और यदि परिवार तंबाकू मुक्त होगा तो समाज भी स्वस्थ बनेगा। कार्यक्रम में मुकरेड़ा एवं इनई पंचायत के मुखियाओं द्वारा शपथ ली गई कि अगले वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस तक अपने पंचायत क्षेत्र को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पंचायत स्तर पर नियमित जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक पहल करने की बात कही। डॉ. निधि कुमारी ने कहा कि तंबाकू निषेध को लेकर सरकार लगातार अभियान चला रही है, लेकिन समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना इस लड़ाई को पूरी तरह सफल नहीं बनाया जा सकता। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #tobaccofree #antitobacco #HealthyLifestyle #awareness #saran Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 3, 2026

◆◆ *उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु जिले में चलाया जा रहा है “खेत बचाओ अभियान”*

◆ कृषि निदेशक, बिहार, पटना के निर्देशानुसार सारण जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में दिनांक 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं आम नागरिकों के बीच उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन तथा कृषि के टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
◆ इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशाला एवं किसान संवाद का आयोजन किया गया। नगरा प्रखंड के धूपनगर धोबवल पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, सारण श्री मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने भाग लिया तथा किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
◆ जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है, भूमि की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है तथा पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ कृषि व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती एवं जैविक विकल्पों को अपनाना समय की आवश्यकता है।
◆ उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग, जैविक खादों के उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान उत्पादन लागत में कमी ला सकते हैं, मिट्टी की गुणवत्ता को संरक्षित रख सकते हैं तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा सकते हैं।
◆ कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित किसानों ने भी कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
◆ जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत पूरे माह जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम, किसान गोष्ठी, प्रशिक्षण शिविर तथा जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को अभियान से जोड़कर टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा सके.
#खेत #बचाओ #अभियान
#fertilizerapplication 
#awareness 
#saran 
#chapra 
Department of Agriculture, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु जिले में चलाया जा रहा है “खेत बचाओ अभियान”* ◆ कृषि निदेशक, बिहार, पटना के निर्देशानुसार सारण जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में दिनांक 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं आम नागरिकों के बीच उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन तथा कृषि के टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ◆ इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशाला एवं किसान संवाद का आयोजन किया गया। नगरा प्रखंड के धूपनगर धोबवल पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, सारण श्री मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने भाग लिया तथा किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ◆ जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है, भूमि की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है तथा पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ कृषि व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती एवं जैविक विकल्पों को अपनाना समय की आवश्यकता है। ◆ उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग, जैविक खादों के उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान उत्पादन लागत में कमी ला सकते हैं, मिट्टी की गुणवत्ता को संरक्षित रख सकते हैं तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा सकते हैं। ◆ कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित किसानों ने भी कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। ◆ जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत पूरे माह जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम, किसान गोष्ठी, प्रशिक्षण शिविर तथा जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को अभियान से जोड़कर टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा सके. #खेत #बचाओ #अभियान #fertilizerapplication #awareness #saran #chapra Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 3, 2026