विजयराघवगढ़: कैमोर एसीसी सीमेंट प्लांट में वेंडर समाप्ति से हजारों मजदूर होंगे बेरोजगार, विधायक संजय पाठक ने जताई आपत्ति
कटनी ज़िले के विजयराघवगढ विधान सभा क्षेत्र के कैमूर एसीसी अदानी फाउंडेशन के द्वारा वेंडर को समाप्त किया जा रहा है जिसको लेकर विधायक संजय पाठक ने आपत्ति जताते हुए कहा यदि वेंडर की समाप्ति हो जाएगी तो क्षेत्र के हजारों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे उन पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा इस प्रक्रिया को जारी रखने अदानी फाउंडेशन के प्रबंधन से अपर की गई है।