देखिए मधेपुरा में निलंबित पुलिस अधिकारी शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस के अनुसार, निलंबित सअनि देवेंद्र ठाकुर को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई और न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र ठाकुर के खिलाफ इससे पहले भी शराब सेवन के आरोप में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था।
एक ही अधिकारी पर दोबारा शराब सेवन का आरोप—मामले ने पुलिस महकमे में भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Madhepura #BiharNews #MadhepuraNews #PoliceNews #BiharPolice #BreakingNews #Republic18News #LatestNews #BiharNews #madhepura #Newskosisanchar11 #deshhitsamacher11 #Arju Ansari Press
Madhepura, Madhepura | Nov 13, 2026