राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस फैला रही है भ्रम : महेंद्र भट्ट
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविक स्थिति पूरी तरह अलग है।
उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड के लिए कांग्रेस की ओर से जो प्रारंभिक आवेदन किया गया था, उसमें कहीं भी राहुल गांधी के कार्यक्रम का उल्लेख नहीं था। कांग्रेस के राहुल गांधी जी के नाम का कहीं उल्लेख नहीं किया यानी एक तरह से तथ्य छिपाया।
इसी बीच परेड ग्राउंड पर पहले से आयोजित लोक संवर्धन पर्व की अवधि भारत सरकार द्वारा दो दिन के लिए बढ़ा दी गई, क्योंकि राष्ट्रीय शोक के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए थे।