देवीधुरा बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ, 28 अगस्त को होगा ऐतिहासिक बग्वाल
चम्पावत। विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा धाम में रविवार को 13 दिवसीय देवीधुरा बग्वाल मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने माँ वाराही देवी मंदिर के मुख्य द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेला 4 सितंबर तक श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और सुरक्षा के समन्वय के साथ आयोजित होगा। मेले का प्रमुख आकर्षण ऐतिहासिक बग्वाल 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी।