शिकोहाबाद: दबरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ ने गौशालाओं के संचालन को लेकर की बैठक, दिए कई निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में गौशालाओं के संचालन को लेकर शुकवार देर शाम सवा सात बजे क़रीबन एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और पशु चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में जो गौशालाएं स्थापित हैं, उनमें समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराऐं।