शिवहर: पुरनहिया के अदौरी में आग लगने से मवेशी शेड और एक दुकान जलकर राख, लाखों रुपये की संपत्ति हुई नष्ट
अग्निशमन पदाधिकारी पिंटू कुमार बताया कि बुधवार देर रात 11 बजे पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी गांव में अगलगी घटना सामने आई है. जिसमें एक मवेशी शेड एक दुकान और गाय समेत लाखो रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है. अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. और कैसे लगी है इसकी जांच की जा रही है।