शिवहर: सुगिया में डकैती के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जांच, कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
नगर थाना क्षेत्र के सुगिया गांव में 8 से 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा गुरुवार सुबह 11:30 बजे सुगिया में पहुंचकर खुद बारीकी से जांच किया है. बताया कि पुलिस को बहुत बड़ी सुराग मिली है. जल्द ही सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।