कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ने ट्यूशन पढ़ने आने वाली किशोरी से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
गोविंद नगर में एक वृद्ध ने उनके घर ट्यूशन पढ़ ट्यूशन पढ़ने आने वाली किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। जब किशोरी अपने घर पहुंची तब मां को जानकारी दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार 10:00 बजे बताया कि, किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुजुर्ग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।