कानपुर: ग्रीनपार्क में हुए ऑपरेशन सिंदूर कप में सेना-11 टीम ने सांसद-11 टीम को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त
रविवार रात 9 बजे आयोजित हुए ऑपरेशन सिंदूर कप में सेना 11 ने सांसद 11 को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सांसद 11 ने 12 ओवर में 95 रन बनाए जिसमें मनोज तिवारी ने सर्वाधिक 30 रन बनाए।सेना 11 की तरफ से अखिल कुमार ने 36 गेंद में 50 रन बनाकर सेना 11 को जीत दिलाई।सेना 11 की तरफ से मनोज सोनकर ने चार बल्लेबाजों को आउट किया।