कानपुर: चमनगंज पुलिस ने 44 मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को हथकड़ी पहनाकर क्षेत्र में घुमाया
चमनगंज पुलिस ने 44 मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा की हेकड़ी निकाल दी।पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर 2:00 बजे हथकड़ी बांधकर क्षेत्र में घुमाया। चमनगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया था।थाना प्रभारी ने बताया रिमांड पर लेने के बाद आरोपी को क्षेत्र में पुलिस ले गई थी।आरोपी शातिर है आरोपी पर कारोबारी से रंगदारी मांगने का भी आरोप है।