कानपुर: रतनपुर में दुकान से रिफाइंड तेल चोरी करने वाले शातिर को पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पनकी पुलिस ने रतनपुर में दुकान से रिफाइंड तेल चोरी करने वाले शातिर आरोपी यशराज गुप्ता को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5बजे बताया शातिर युवक ने अपने साथियों के साथ रतनपुर में स्थित दुकान से 28 मार्च की रात को 6 लाख का तेल रिफाइंड चोरी कर लिया था।अभियुक्त के पास से 144 पैकेट रिफाइंड बरामद किया गया है।अन्य कार्रवाई की जा रही है।