करेरा भितरवार मुख्य सड़क मार्ग स्थित गोहिंदा गांव के पास एक भूसे से भरा ओवरलोड वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गनी मत रही की हादसे के वक्त वाहन की चपेट में कोई अन्य रहागीर नहीं आया वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी।