हनुमानगढ़: टाउन में पारंपरिक उत्साह से मनाया गया तीज महोत्सव, महिलाओं ने सांस्कृतिक रंग में झूलों और स्टॉल्स का आनंद लिया
टाउन के जीएम रिसोर्ट में रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक कलाकृतियों और फूलों से सजाया गया, जिससे सावन के इस विशेष पर्व की छटा हर ओर बिखर गई। कार्यक्रम की शुरुआत अंजूम क्रियेशन की स्टॉल का उद्घाटन पूर्व नगरपरिषद सभापति संतोष बंसल ने किया।