हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने रविवार को एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पांच आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है टाउन थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा ने बताया कि तीन आरोपियों को शांति भंग, एक आरोपी को एनडीपीएस के मामले में और एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी ने बताया कि sp हरिशंकर के निर्देश मे एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया था