हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के 138 चिकित्साकर्मी बने निक्षय मित्र, बांटी टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट
निक्षय पोषण अभियान के तहत रविवार को जिला प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के. पवन एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव द्वारा जिला कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में टीबी (क्षय) रोगियों को पोषण थैली (किट) प्रदान की। रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के 138 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने 144 टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट बांटी।