हनुमानगढ़: टाउन में दो दिनों से लापता युवक का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला, गोताखोरों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला गया
टाउन में दो दिनों से लापता युवक का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुमित कुमार वार्ड 27 टाउन ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका चाचा सोनू उर्फ छगनलाल पुत्र रतीराम घर से लापता था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। इस बीच उसका शव इंदिरा गांधी नहर से बरामद हुआ है।