हनुमानगढ़: भाजपा के पूर्व पार्षद और जिला महामंत्री ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा, नाले से नीची इंटरलॉकिंग सड़क पर जताया एतराज
जिला मुख्यालय पर हनुमानगढ़ टाउन के फतेहगढ़ मोड़ के पास नगर परिषद द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का रविवार को भाजपा के पूर्व पार्षद और जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया उन्होंने नाले के लेवल से नीचे बन रही इंटरलॉकिंग सड़क पर कड़ा एतराज जताया। ऐरी ने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारी लेवल के अनुसार ही कार्य करें।