हनुमानगढ़: टाउन में जंक्शन सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे दो भाइयों को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
टाउन में सड़क हादसे में दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार इन्द्रजीत सिंह पुत्र गोरा सिंह निवासी खाराखेड़ा सादुलशहर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह अपने भाई के साथ टाउन-जंक्शन रोड पर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आए वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह दोनों घायल हो गए चालक मौके से फरार हो गया।