बरहट: मलयपुर थाना की पुलिस ने चावल से लदा एक 12 चक्का ट्रक को पत्नेश्वर चौक के समीप से किया जब्त
Barhat, Jamui | Aug 14, 2024 मलयपुर थाना की पुलिस ने चावल से लदा एक 12 चक्का ट्रक को पत्नेश्वर चौक के समीप से जब्त किया है। बता दे की गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को सरकार के द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकान से प्रत्येक माह चावल और गेहूं दिया जाता है। सरकार के द्वारा आवंटित चावल की कालाबाजारी करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार की सुबह मलयपुर थाने की पुलिस ने कारवाई की है।