जमुई: संयुक्त श्रम भवन इंदपे में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | May 1, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई तथा श्रम कल्याण विभाग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विभिन्न जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन इंदपे स्थित संयुक्त श्रम भवन में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद तथा पारा विधिक सेवक शधर्मवीर कुमार के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी शुक्रवार की शाम 4:00 बजे दी गई है।