BIJNOR DESK : बिजनौर में एक युवक ने घर में घुसे सांप को मार डाला। फिर उसके साथ स्टंट करने लगा। युवक ने सांप को 10 बार अपने मुंह में डाला और दांतों से काटा। इसके बाद सिर पर लपेट लिया। युवक का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इसमें वह सांप को मुंह में डालकर उससे खिलवाड़ करते दिख रहा।
सांप के साथ स्टंटबाजी के कुछ देर बाद ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवालों ने पहले उसकी झाड़-फूंक कराई। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद युवक को इलाज के लिए सीएसी में भर्ती कराया गया। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की है।
शादीपुर गांव का रहने वाला सलीम (42) मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी नाजिया और तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। गुरुवार देर रात सलीम के घर में एक सांप घुस आया था। सलीम ने सांप को मार दिया। इसके बाद उसने मजाक-मजाक में मरे हुए सांप के साथ स्टंट करते हुए वीडियो बनवाया।
वीडियो में सलीम कई बार सांप को मुंह में डालते और उ
Baghpat, Bagpat | Jun 27, 2026