फरेंदा: परसौना गांव में मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, बेटे की मौत, दो बेटियां और महिला गंभीर
कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार को एक महिला ने मानसिक तनाव में आकर अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी को लक्ष्मीपुर सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान 5 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। महिला संध्या और उसकी दो बेटियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।