फरेंदा: ग्राम पंचायत फरेंदा बुजुर्ग में भीटा की जमीन पर अवैध कब्जा, मुकदमा दर्ज
फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरेंदा बुजुर्ग में भीटा की सार्वजनिक भूमि (गाटा संख्या 430, रकबा 0.004 हेक्टेयर) पर राम ललित पुत्र कल्पू द्वारा जबरन पक्का निर्माण किया जा रहा था। मना करने के बावजूद कार्य जारी था। सूचना पर नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, लेखपाल व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जा रुकवाया। तहसीलदार की तहरीर पर फरेंदा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।