फरेंदा: कोल्हुई पुलिस ने जंगल गुलरिहा क्षेत्र से तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोल्हुई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगल गुलरिहा क्षेत्र से तीन वांछित अभियुक्तों – पिंटू साहनी, रिंकू साहनी व कलाऊ को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध मु.अ.सं. 179/25 समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। रिंकू साहनी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित पुराने मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर तीनों को न्यायालय भेज दिया।