फरेंदा: पुणे में काम के दौरान कानापार गांव निवासी युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
महराजगंज के धानी ब्लॉक अंतर्गत कानापार गांव निवासी प्रदीप साहनी की पुणे में पेंटिंग कार्य के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह बीते रविवार को इमारत से गिरा था और बिते गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने धानी-बृजमनगंज मार्ग पर जाम लगाया और हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गोरखपुर निवासी ठेकेदार