फरेंदा: मिश्रौलिया में एंबुलेंस पुल से टकराकर खाई में गिरी, कर्मचारी बाल-बाल बचे
बृजमनगंज के मिश्रौलिया कस्बे में शनिवार दोपहर 2 बजे एक सरकारी एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीज को लेने जा रही थी। सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टकराने से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे एंबुलेंस पुल से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे के दौरान एंबुलेंस में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित बच गए।