जिला शिक्षा अधिकारी का जेवराखेड़ा शासकीय स्कूल में औचक निरीक्षण, जलभराव और सांपों के खतरे पर जताई चिंता
मुरैना। जिला शिक्षा अधिकारी ने मुरैना जिले के ग्राम जेवराखेड़ा स्थित शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब वे विद्यालय पहुंचे तो पाया कि शिक्षकों ने शाम 4 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी थी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से समय से पहले छुट्टी करने का कारण पूछा।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर के चारों ओर तालाब का गंदा पानी भरा हुआ मिला। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने बताया कि तालाब के आसपास अक्सर सांप निकलते हैं और कई बार विद्यालय की कक्षाओं में भी सांप घुस चुके हैं, जिससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है।
स्थिति का जायजा लेने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय की यह समस्या गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में कलेक्टर महोदय से चर्चा करेंगे और ऐसे विद्यालयो