दमोह: कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- जनता से सीधा संवाद करना होगा, तभी रहेगा अस्तित्व
Damoh, Damoh | May 12, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के बीच जाकर सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को जमीन पर उतरकर लोगों की परेशानियां समझनी होंगी। कलेक्टर ने समुद्र और लहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि अधिकारी यदि जमीन से जुड़े रहेंगे तभी उनका अस्तित्व बना रहेगा।