HAPUR DESK:- हापुड़। शहर के पॉश क्षेत्र गढ़ रोड में सोमवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक उद्योगपति के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया और लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। करीब तीन-चौथाई घंटे तक चली इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।
बताया गया है कि उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर रात के समय चार बदमाश पहुंचे। पोता सिद्धांत के घर लौटते ही बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और चौकीदार समेत उसे अपने कब्जे में ले लिया। हथियारों के बल पर दोनों को अंदर ले जाया गया, जहां बदमाशों ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमकाकर एक जगह बैठा दिया। इसके बाद आरोपितों ने पूरे मकान की तलाशी ली। अलमारियों और लॉकरों में रखे सोने के आभूषण तथा नकदी समेट ली। वारदात के दौरान बदमाश बेहद सतर्क दिखाई दिए। उन्होंने घर की निगरानी व्यवस्था को निष्क्रिय करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और रिकॉर्डिंग �