मकान के किराए को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मकान मालकिन और किराएदार महिला सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क किनारे बने नाले में जा गिरीं। घटना से आजाद नगर-शेखपुरी रोड पर काफी देर तक हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सोमवार को आजाद नगर-शेखपुरी रोड पर मकान के किराए को लेकर मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों महिलाएं सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच धक्का-मुक्की के दौरान दोनों महिलाओं का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे बने नाले में जा गिरीं। अचानक दोनों के नाले में गिरने से मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। राहगीरों और आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों महिलाओं को बाहर निकाला और विवाद शांत