कोरबा: गेवरा खदान में चोरों का आतंक, CISF जवान और SECL कर्मी पर हमला, मोबाइल और केबल लूटकर फरार
Korba, Korba | Jul 8, 2026 कोरबा जिले की एसईसीएल गेवरा परियोजना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सुरक्षा कर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं।जानकारी के अनुसार,मंगलवार रातकरीब 11 बजे एसएस-1 बैकअप सेक्शन में करीब 20 लोगों का समूह कथित तौर पर चोरी की नीयत से घुस गया। मौके पर तैनात सीआईएसएफ जवान कृष्णा और एसईसीएल फोरमैन जगन्नाथ पटेल ने उन्हें रोकने की कोशिश की।