बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 08 प्रखंडों की 39 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे 95,245 परिवार प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव के लिए 223 नावों का परिचालन, 85 सामुदायिक रसोई, 36 मेडिकल कैंप एवं 08 पशु चिकित्सा कैंप संचालित किए जा रहे हैं। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें भी विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं।
जिला प्रशासन द्वारा तटबंधों की 24 घंटे निगरानी, पर्याप्त पेयजल, भोजन, दवा एवं पशुचारा की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने आमलोगों से अफवाहों से बचने, गहरे पानी में अनावश्यक आवागमन नहीं करने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन अथवा जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करने की अपील की।
IPRD Bihar
#begusarai