05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान की तैयारियों के तहत गुरुवार को प्रेक्षागृह, बेगूसराय में मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने ब्रीफिंग के दौरान निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं VTR ऐप पर समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां क्रमशः 29,205 एवं 2,047 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai
Chief Electoral Officer, Bihar