छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गौरी-गौरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए बजरंग दल, रायपुर महानगर की ओर से नगर निगम महापौर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी तालाबों की साफ-सफाई, कचरा एवं प्लास्टिक हटाने और विसर्जन स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
संगठन ने तालाबों में गंदगी और जलकुंभी की समस्या पर चिंता जताते हुए नियमित सफाई, निगरानी और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
#Raipur #Chhattisgarh #BajrangDal #GauriGaura #Diwali
Raipur, Raipur | Oct 30, 2026