पिछोर: भौंती थाना पुलिस ने 63 लीटर अवैध देसी शराब और मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे भौंती पुलिस को 63 लीटर शराब जप्त करने में सफलता मिली।शराब कीमती 23000 एवं मोटरसाइकिल कीमती ₹50000 कुल कीमती 73,000 रु। उक्त शराब व मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी गढ़ को गिरफ्तार किया। थाना वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।