पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नांद में 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से गेहूं के खेत में आग लग गई, पुलिस थाने में आवेदन दिया गया
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम नांद निवासी पीड़ित किसान ने आज गुरुवार को शाम 5:00 बजे जानकारी के अनुसार बताया है कि 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से गेहूं के खेत में आग लग गई है।इस हादसे में करीब 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण लोगों के सहयोग से एवं दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।किसान ने पुलिस थाना पिछोर में दिया आवेदन।