सैदपुर: बाइक से सड़क पर गिरे युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
करंडा थानाक्षेत्र के रामजनपुर गाँव के निकट सोमवार की रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में बाइकसवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर वहाँ पहुँचे आस-पास के लोगों की सहायता से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चोचकपुर गाँव निवासी 24 वर्षीय अनीश पांडेय की मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी बरवा गांव निवासी विकास यादव की हालत गंभीर है।