अंबाह: कांवर लेकर लौट रहे युवक को रूअर पेड़ा सड़क पर नींद आने से हुआ घायल; सिविल अस्पताल अंबाह में इलाज जारी
Ambah, Morena | Aug 9, 2026 अंबाह। सोरों घाट से गंगाजल लेकर कांवर के साथ घर लौट रहे राजकुमार पुत्र रामबाबू सखवार (28), निवासी बिजली पुरा, को बाइक पर अचानक नींद आ गई। महुआ थाना क्षेत्र के रूअर का पेड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।