मोहनलालगंज: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर ठगी, कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले को किया गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित 37 वर्षीय सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वृंदावन योजना निवासी गुड्डी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने भूमि का बैनामा कराने के नाम पर रुपये ले लिए, लेकिन बैनामा नहीं किया। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।